पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा सैन्यकर्मी गिरफ्तार, हनी ट्रैप में था फंसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग जयपुर में तैनात एक सैन्यकर्मी को सीआईए धारूहेड़ा पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि पाकिस्तानी महिला के संपर्क में आया ये सैन्यकर्मी कई महीनों से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। हनी ट्रैप में फंसा जवान रेवाड़ी के गांव दखौरा निवासी महेश है। 2 साल पहले उसकी महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई। उसे पाकिस्तान से पैसे भी मिलने के सबूत सामने आए।
