रेप आरोपी आसाराम ने राज्यपाल को भेजी दया याचिका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Business Today
16 वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के आरोपी धर्मगुरु आसाराम पर पिछले 5 सालों से इसी मामले की सुनवाई चल रही थी. जिस पर फैसला लेते हुए पिछले दिनों जोधपुर कोर्ट ने उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई. अब आसाराम ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पास सजा को कम करने के लिए दया याचिका भेजी है. हालांकि अभी तक राज्यपाल ने इस पर कोई फैसला नहीं दिया है. आसाराम ने अपनी इस याचिका में सजा को कठोर बताया है