शादी का विरोध करने पर दिल्ली में असम की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के कालिंदी कुंज में असम की मूल निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया। किशोरी को जबरन शादी करने के लिए मजबूर किया गया था। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ घर में ही सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
