ताड़मेटला इलाके में विस्फोट में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, 7 जवान घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ के सुकमा स्थित ताड़मेटला इलाके में नक्सलियों के एक आईईडी विस्फोट में कोबरा 206 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गए। विस्फोट में 7 जवान घायल हो गए। कल रात हुए आईईडी विस्फोट में 8 जवान घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान असिस्टेंट कमांडेंट की मौत हुई। दरअसल, जवानों की गश्त के दौरान नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया था।
