अतीक अहमद को लगा एक और झटका, कोर्ट ने खारिज की बेटे उमर की याचिका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखनऊ के कारोबारी को अगवा कर उसे देवरिया जेल में ले जाकर पीटने के मामले में बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर की याचिका खारिज कर दी। उमर ने इस मुकदमे को खत्म करने के लिए याचिका दाखिल की थी। उमर द्वारा दायर याचिका का CBI और राज्य सरकार ने विरोध किया। अतीक अहमद अहमदाबाद जेल में बंद है।