लखनऊ कोर्ट में धमाका, 1 की मौत, कई घायल, 3 जिंदा बम बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
आज यूपी की लखनऊ कोर्ट में धमाका हुआ। हालिया खबरों के मुताबिक, धमाके में 1 व्यक्ति की मौत हुई। साथ ही वकीलों समेत कई लोग, (जो कोर्ट में सुनवाई के लिए आए थे) इस धमाके में घायल हुए। दूसरी ओर स्पॉट से बम निरोधक दस्ते को 3 जिंदा बम मिले हैं। बता दें कि वजीरगंज कोर्ट के वकील संजीव लोधी के लिए ये हमला हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची।
