मेक्सिको में नेशनल गार्ड पर हमला, जवाबी कार्रवाई में 8 मरे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मेक्सिको में नेशनल गार्ड और संदिग्धों की मुठभेड़ में 8 मरे। मुठभेड़ में एक अफसर भी घायल हुआ। मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध ईंधन चुराने वाले गिरोह के हो सकते हैं। संदिग्धों के ठिकानों की तलाश जारी है। इरापुटा शहर में एक हाइवे पर जवानों द्वारा गश्त करने के दौरान कुछ संदिग्धों ने उन पर गोलियां बरसाईं तो जवाबी कार्रवाई में 8 संदिग्ध मारे गए थे।
