अमृतसर में निरंकारी भवन पर हमला, मुख्य उपदेशक की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Zee News - India.com
हर रविवार को पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर निरंकारी भवन का समागम होता है. जिसमे आसपास से काफी संख्या में श्रद्धालु एकजुट होते है. रविवार को भी अमृतसर में समागम चल रहा था जिसमे लगभग 200 श्रद्धालु मौजूद थे. इसी बीच दो बाइक सवार लोग आये और उन्होंने हथगोला फेंका जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे वही इस हमले में मुख्य उपदेशक सहित 3 लोगों की भी मौत हो गयी है. जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल है.