नेपाल में मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला, आठ घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tripoto
नेपाल के दांग जिले में एक मस्जिद पर अज्ञात समूह के हमले में नमाज पढ़ रहे आठ लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर है। शुक्रवार दोपहर दांग जिले के लमही में सुन्नत फैजाद रजा मस्जिद में लोग नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान बाहर से आए अज्ञात लोगों के एक समूह ने उन पर धारदार हथियारों और ईंटों से हमला कर दिया।
