बिहार में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के नदिया टोला में छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ। हमले में छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'छापेमारी के दौरान हमले के बाद भी कुख्यात अपराधी दिव्यांशू झा उर्फ सोनी झा को सहयोगी लिटिल सिंह के साथ गिरफ्तार किया। उसके घर से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए।