फ्रांस के चर्च में हमलावर ने चाकू से की तीन लोगों की हत्या, कई घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस में एक हमलावर ने चर्च के पास लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमला शहर के नोट्रे डेम बेसिलिका चर्च में हुआ। हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया। हमले में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर के मेयर ने इसे 'आतंकवादी' घटना करार दिया है।