आज़म खान की मुश्किलें और बढ़ी, बिजली और पानी चोरी का केस दर्ज
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सपा कब कद्दावर नेता आज़म खान की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। अभी तक उनपर जमीन हड़पने ,अवैध खनन और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों का केस चल रहा था। लेकिन अब उनके और उनकी पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फातिमा के रिसॉर्ट हमसफर में बिजली और पानी की चोरी पकड़ी गई है। जिसके बाद इनपर केस किया गया है। कुल मिलाकर अबतक आजम खान के खिलाफ 81 मामले दर्ज हो चुकें हैं।
