बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार देर रात को पश्चिम बंगाल में बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. हालांकि हादसे के बाद स्टेशन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया है, जिसमें NPRF और रेलवे पुलिस के लोग शामिल हैं. रेस्क्यू के जरिए मलबा हटाने और उन लोगों की तलाश की जा रही है जो मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं.
