रोज वैली घोटाले में बांग्ला फिल्मों के एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी का नाम आया सामने
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Wikipedia
बंगाली एक्टर प्रोसेनजीत चैटर्जी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। प्रोसेनजीत को प्रवर्तन निदेशालय ने रोज वैली चिट फंड घोटाले में कनेक्शन के चलते19 जुलाई को प्रस्तुत होने का आदेश दिया है। गौरतलब है ग्रुप के चेयरमैन गौतम कुंडू के द्वारा चलाई जा रही रोज वैली पोंजी स्कीम घोटाले का 2013 में खुलासा हुआ था। प्रोसेनजीत मोनेर , मानुष और प्रतिबाद जैसी फिल्मों के कारण पहचाने जाते हैं।
