भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार, मुस्लिम संगठनों का राजघाट पर प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार किया। कल भी आजाद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज फिर उनकी गिरफ्तारी हुई। दिल्ली पुलिस ने कल उन्हें जामा मस्जिद में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी। जामा मस्जिद इलाके में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात हुई। राजघाट पर कई मुस्लिम संगठन CAA के विरोध में जुटे। लखनऊ में एयरटेल ने इंटरनेट सेवाएं बहाल कीं।
