स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हथियारों की बड़ी खेप बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: flickr
देश में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही राजधानी दिल्ली में हाथियारों की एक बड़ी खेप पुलिस के हाथों लगी है। दिल्ली पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान अवैध हथियार के आपूर्तिकर्ताओं के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 कार्बाइन, 50 पिस्तौल और 50 कारतूस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अजीम और आस मोहम्मद के रूप में हुई है। दिल्ली के संत नगर से दोनों को गैंगस्टर को हथियार देते वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
