जम्मू कश्मीर में फिर हुआ बड़ा आतंकी हमला, 6 जवान घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Zee News
जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होती रहती है. इन मुठभेड़ों में कभी सेना आतंकियों पर भारी पड़ती है तो कभी आतंकी सेना से इक्कीस साबित होते हैं. अब एक बार फिर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया जिसमें सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैं और इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. इससे पहले सेना ने शनिवार को जाकिर मूसा सहित छह आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था.