बिहार: कोसी नदी में पलटी नाव, 4 लोगों की मौत और 7 लापता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार दोपहर को बिहार के सहरसा की कोसी नदी में बड़ी नौका दुर्घटना हो गई. वहीं इस हादसे में नाव पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 7 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, नाव पर 14 लोग सवार थे, बीच नदी में नाव हिचकोले खाने लगी और अचानक पलट गई. कुछ लोग खुद भी तैरकर बाहर निकल आए लेकिन लापता लोगों को एसडीआरएफ की टीम तलाश रही है.
