कर्नाटक में बीजेपी नेता पर लगा 600 करोड़ रुपये घोटाले का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: PTI
कर्नाटक में बीजेपी नेता जी जनार्दन रेड्डी पर 600 करोड़ रुपये घोटाले करने का आरोप लगा है. एम्बिडेन्ट मार्केटिंग कंपनी ने हज़ारों निवेशकों के पैसे वापस नही किये जिसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई. क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए पाया कि इस मामले में 18 करोड़ रुपये जनार्दन रेड्डी के सहायक अली खान को दिए जिसके बाद पुलिस ने अली खान को हिरासत में ले लिया है और बहुत जल्द रेड्डी पर भी बेंगलुरु पुलिस शिकंजा कस सकता है.