बीजेपी नेता वसीम बारी की हत्या, पीएम ने जताया दुख, नड्डा बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों ने कल शाम बीजेपी जिलाध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और उनके भाई की गोली मारकर हत्या की। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर वसीम बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने वसीम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।' जितेंद्र सिंह ने खुद भी इसपर दुख जताया।
