बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े, पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dna India
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा का नबन्ना चलो मार्च हिंसक हो गया। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। कोलकाता के लाल बाजार एरिया में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी फूंक दी। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। दौरान कोलकाता से भाजपा पार्षद मीना पुरोहित का सिर फट गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।