नहीं थम रहा शहादत का सिलसिला, राजौरी में LOC के पास IED ब्लास्ट में आर्मी मेजर शहीद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: news 18
पुलवामा हमले से देश अभी उबर भी नहीं पाया है कि शनिवार दोपहर राजौरी जिले में एक और जवान के शहीद होने की खबर मिली है. ये आर्मी मेजर नियंत्रण रेखा के समीप मेजर जांच के लिए जा रहे थे और आतंकियों द्वारा लगाए गए IED को डिफ्यूज करते वक्त धमाके में उनकी जान चली गई. बता दें कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी से करीब 1.5 किलोमीटर अंदर यह धमाका हुआ है.
