स्वीडन में मिला बलोच पत्रकार का शव, आईएसआई पर शक की सुई अटकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्वीडन में रह रहे निर्वासित पाकिस्तानी पत्रकार साजिद हुसैन का शव उपासला शहर की फायरिस नदी में मिला है। स्वीडन पुलिस के अनुसार, 2 मार्च से गायब साजिद का शव 23 अप्रैल को मिला। वो बलूचिस्तान प्रांत के मूल निवासी थे और पत्रिका के जरिए वहां की सरकार की ओर से होने वाली ज्यादतियों के खिलाफ आवाज़ उठाते थे। साजिद की हत्या में आईएसआई के शामिल होने का शक है।
