भारतवंशी छात्रा का शव झील से बरामद, पुलिस ने जताई टहलते समय पानी में गिरने की आशंका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
21 जनवरी से लापता भारतवंशी अमेरिकी छात्रा एन्नरोज जेरी का शव झील से बरामद हुआ। उसने किसी खतरे में घिरे होने की आशंका के चलते सिल्वर अलर्ट जारी किया था। वो यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रेडम में पढ़ रही थी। यूनिवर्सिटी ने उसके निधन पर शोक प्रकट किया। पुलिस के मुताबिक, उसके शव पर चोट के निशान नहीं मिलने से उसके टहलते वक्त झील में गिरने की आशंका जताई जा रही है।