कालिंदी एक्सप्रेस में बम धमाका,जैश ए मोहम्मद के नाम से मिला धमकी भरा पत्र
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को अभी 1 सप्ताह भी नहीं हुआ है कि कानपुर स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस में एक और बम धमाका हो गया. हालांकि इस धमाके में जान माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है लेकिन टॉयलेट में हुआ यह धमाका इतना जबरदस्त था कि टॉयलेट की छत उड़ गई. जांच एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों को जैश ए मोहम्मद के नाम से एक धमकी भरा पत्र भी घटनास्थल से मिला है