असम में 5 जगहों पर हुए बम धमाके, उल्फा (आई) ने की थी बहिष्कार की घोषणा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर असम में आज सुबह 5 ग्रेनेड विस्फोट हुए। जानकारी के मुताबिक, तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ। एक अन्य विस्फोट डिब्रूगढ़ के ग्राहम बाजार में हुआ, दूसरा एक गुरुद्वारे के पीछे हुआ। बता दें अन्य धमाके सोनारी, दुलियाजान और डूमडोमा में हुए। धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उल्फा (आई) ने बहिष्कार की घोषणा की थी।