बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 24 हफ्ते के भ्रूण को गिराने की इजाज़त
Shortpedia
Content Team
Image Credit: YouTube
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 13 साल की नाबालिग बच्ची को 24 हफ्ते के भ्रूण को गिराने की इजाज़त दे दी है. नाबालिग लड़की पहले से ही ब्लड कैंसर से पीडित है. हाईकोर्ट ने जेजे असपताल से मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी, शुक्रवार को रिपोर्ट दायर की गई, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. दरअसल, पीड़ित लड़की जब वह कीमोथेरेपी कराने अस्पताल पहुंची तो उसे गर्भवती होने का पता चला, जिसके बाद मां ने तुरंत FIR दर्ज करवाई और कोर्ट से भ्रूण गिराने की इजाज़त मांगी.