सट्टेबाज संजीव चावला को 28 दिन के भीतर लाया जाएगा भारत, यूके हाईकोर्ट से मिली मंजूरी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: video grab
गुरुवार को लंदन की अदालत ने साल 2000 में क्रिकेटर हेंसी क्रोन्ये से जुड़े मैच फिक्सिंग मामले में आरोपित बुकी संजीव चावला की प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया है और 28 दिनों के भीतर उसे भारत भेजने का आदेश दिया है. वहीं यूके हाईकोर्ट ने भारत सरकार से कहा है कि चावला को स्पेशल सेल में रखा जाए, जहां उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रखा जा सके.
