मछली पकड़ने को लेकर BGB-BSF में भिड़ंत, BSF का एक जवान शहीद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को बांग्लादेश के BGB ने BSF की एक गश्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें BSF का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 9 बजे मुर्शिदाबाद जिले के काकमारिछर बॉर्डर पोस्ट में घटी, जहां पर BGB और BSF के लोग मछली पकड़ने के चलते आपस में भिड़ गए इसके बाद 3 भारतीयों को BGB जवानों ने पकड़ लिया. जिन्हें छुड़ाने के लिए BSF पहुंची तो गोलीबारी शुरु हो गई.
