दिल्ली: बिना हेलमेट पहने जा रहे कपल को रोकना, ट्रैफिक पुलिस को पड़ गया भारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Navbharat Times
दिल्ली में बिना हेलमेट पहने बाइक पर जा रहे युवक-युवती को रोकना ट्रैफिक पुलिसकर्मी को काफी भारी पड़ गया. आरोप है कि जब ट्रैफिक पुलिस ने बाइक रोकने की कोशिश की तो युवती ने पुलिसकर्मी से न केवल हाथापाई की बल्कि उसकी वर्दी तक फाड़ दी. साथ ही चालान मशीन भी सड़क पर फेंकर तोड़ डाली. मामला इतना बढ़ गया कि ट्रैफिक पुलिस को 100 नंबर डायल कर पुलिस बुलानी पड़ी, इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
