रिश्वत की आग पहुंची सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा तक, लगे गंभीर आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Zee News - India.com
सीबीआई ने रविवार की दोपहर को अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना पर 3 करोड रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. जिसके बाद राकेश अस्थाना ने इस मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा कि सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा ने खुद 2 करोड रुपए रिश्वत ली है इसीलिए वह खुद को बचाने के लिए मुझे इस मामले में फंसा रहे हैं. पिछले कई दिनों से खबर थी कि सीबीआई में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है इसका खुलासा इन आरोपों-प्रत्यारोपों के बाद हो गया है