दुनिया का एक ऐसा डॉक्टर जिसे मरीज कहते थे 'द एंजेल ऑफ डेथ'
Deeksha Mishra
News Editor
आपने दुनिया में कई तरह के सीरियल किलर्स के बारे में सुना होगा, जो बड़ी ही आसानी से लोगों को मौत की नींद सुला देते हैं. इनके अंदर मानवता तनिक नहीं होती है. ऐसा ही एक ब्रिटेन में सीरियल किलर हुआ करता था. जिसका नाम था हेरोल्ड शिपमैन, जिसे लोग द एंजेल ऑफ डेथ या डॉक्टर डेथ के नाम से जानते थे. हेरोल्ड ने 1998 तक 250 लोगों को मौत की नींद सुलाया था, जिसमें औरतों की संख्या अधिक थी. वह मरीजों को अफीम का ओवरडोज देकर मारता था.
