अरकेश्वर मंदिर में तीन पुजारियों की नृशंस हत्या, आरोपियों ने कुचले सिर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कर्नाटक में मांड्या शहर के गुट्टालु क्षेत्र में तीन पुजारियों की नृशंस हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, गुट्टालु क्षेत्र में स्थित अरकेश्वर मंदिर में गुरुवार रात को आरोपियों ने तीन पुजारियों की बेरहमी से हत्या कर दी और उनके सिर को पत्थर से कुचल दिया। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो तीनों पुजारियों के शव एक कुंड में पड़े थे।