बुलंदशहर हिंसा का मास्टमाइंड योगेश राज पुलिस की गिरफ्त में, 1 महीने से था फरार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Head Topics
3 दिसंबर को बुलंदशहर में भड़की हिंसा मामले में आखिरकार यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी और बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया है.हालांकि, पुलिस ने गिफ्तारी का स्थान नहीं बताया है.सूत्रों के मुताबिक आज SSPप्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं.वहीं हिंसा में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के आरोपी प्रशांत नट, कलुआ, जीतू फौजी समेत 16 लोगों को गिरफ्तार हो चुकी है.वहीं आरोपी योगेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें खुद को बेकसूर बताया था.
