बिजनौर की सीजेएम कोर्ट में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कुछ महीनों पहले बिजनौर के बीएसपी नेता हाजी एहसान और उनके भांजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के आरोपी को पुलिस द्वारा बिजनौर की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। लेकिन वहां सुनवाई के दौरान आये तीन युवकों ने उस हत्यारोपी को गोलियों से भून डाला और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इन तीनों आरोपियों में हाजी एहसान का नाबालिग बेटा भी शामिल है।
