CAA पर देश में बवाल, मोबाइल सेवा ठप, तोड़फोड़ और आगजनी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संभल में बसों में तोड़फोड़ करके आग लगाई गई। नोएडा-दिल्ली-गुरुग्राम में भीषण जाम लगा। अबतक एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो ने दिल्ली के मंडी हाउस, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, जामिया नगर, शाहीन बाग, बवाना में मोबाइल इंटरनेट-कॉलिंग-SMS की सुविधा बंद की। दिल्ली में अबतक 19 मेट्रो स्टेशन बंद हुए। देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगी। लखनऊ में प्रदर्शन हिंसक हुआ। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। भगवान दास रोड, धौलाकुआं समेत कई सड़कें बंद हुईं।
