कैब ड्राइवर ने दुष्कर्म कर महिला को उतारा मौत के घाट
Kapil Chauhan
News Editor
चीन में महिला की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चीन की सबसे बड़ी राइड शेयरिंग कंपनी Didi Chuxing के ड्राइवर ने एक महिला यात्री के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। वेनझाऊ शहर की इस घटना ने चीन में कैब राइड सर्विस की सुरक्षा की चिंताओं को और भी बढ़ा दिया है। इस लिहाज से कंपनी Didi Chuxing ने अस्थायी तौर पर अपनी सेवा बंद कर दी है। हालांकि आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
