मुंबई में कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डीसी डिजाइन के संस्थापक और कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की गिरफ्तारी हुई। छाबड़िया पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया। छाबड़िया की एक लग्जरी कार भी जब्त की गई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुंबई पुलिस मुख्यालय में रखा गया। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई फिल्मी हस्तियों की कारें डिजाइन की हैं।
