कुत्ते की पिटाई करने के मामले में बीजेपी नेता समेत 5 लोगों पर केस दर्ज
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नोएडा की सेक्टर 78 की एक सोसाइटी के वाट्सएप ग्रुप में अभिषेक तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने कुत्ते को जाल में बांधकर पीटने का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो को लेकर सोसाइटी में रहने वाली पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की पदाधिकारी कावेरी राणा ने थाने में अभिषेक तिवारी सहित 5 लोगों पर केस दर्ज करवाया है। अभिषेक ने खुद को बीजेपी नेता बताया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
