तबलीगी जमातियों को चेतावनी जानकारी छुपाने पर चलेगा हत्या के प्रयास का मुकदमा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के निजामुद्दीन और विदेश से लौटे तबलीगी जमातियों पर अब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा पुलिस ने सख्ती बरतने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने चेतावनी दी है कि अगर अब जमातियों ने जानकारी छिपाई तो उन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा चलेगा। वहीं हरियाणा सरकार ने भी तबलीगी जमातियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए।
