सचिन पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पत्नी बोलीं- मेरी बहन का किया यौन उत्पीड़न
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल के खिलाफ उनकी पत्नी प्रिया ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। बकौल प्रिया, जब उन्होंने अपनी संपत्ति सचिन को देने से मना किया तो अक्टूबर 2019 में उनके साथ सचिन ने मारपीट की। इसके अलावा प्रिया ने आरोप लगाए कि सचिन ने दिल्ली में उनकी बहन का यौन उत्पीड़न किया था। प्रिया के मुताबिक, ससुराल वालों ने उन्हें शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था।
