सीबीआई ने नीरव मोदी के खिलाफ जोड़ा आपराधिक धमकी का आरोप
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जांच एजेंसी ने खुलासा किया है कि नीरव मोदी ने अपनी फर्जी कम्पनी के निदेशक आशीष मोहनभाई लाड को धमकी दी है कि यदि वह कभी भी भारत वापस लौटा तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इस मामले के बाद सीबीआई ने शनिवार को नीरव मोदी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। बता दें कि नीरव मोदी को घोटाले के संबंध में पहले ही आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है।
