भूमि घोटाले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन के खिलाफ CBI द्वारा करोड़ों रुपए के रोशनी भूमि घोटाले के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल पूर्व मंत्री की तीन बेटियों के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने की विविध याचिका दायर कर दी गई थी। इसमें जमीन के मालिकों ने कहा था, 'पूर्व पीएचई मंत्री ताज मोहिउद्दीन की तीन बेटियों के कब्जे वाली उनकी 342 कनाल जमीन को छुड़वाया जाए'।