CBI ने पूर्व IRS संजय श्रीवास्तव समेत 13 जगहों पर मारी रेड, 2.47 करोड़ की जूलरी जब्त
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार देर शाम को CBI ने ठगी, धोखाधड़ी और अनुचित लाभ हासिल करने के आरोप में पूर्व आयकर आयुक्त संजय श्रीवास्तव समेत 13 स्थानों पर छापेमारी की है. छापेमारी में 2 करोड़ 47 लाख की ज्वैलरी, 16 लाख 44 हजार रुपये की नकदी और 1 करोड़ 34 लाख रुपए की रकम उनके परिवार के खातों से बरामद की गई. गौरतलब है कि ये वहीं अधिकारी हैं जिन्हें हालहि में मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में जबरन सेवानिवृत्त किया था.
