पूर्व सीईओ पर केस दर्ज कर CBI ने संभाली यमुना एक्सप्रेस-वे घोटाले की जांच
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
126 करोड़ रुपए के यमुना एक्सप्रेस-वे घोटालें की जांच अब सीबीआई करेगी। इसी के साथ सीबीआई ने पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता सहित 20 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। योगी सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीद में घोटाले की जांच शुरू की है। आरोप है कि जमीन को अथॉरिटी को ऊंचे दामों पर बेचा गया। जिसके चलते 126 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।