पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर में सीबीआई टीम का छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में अब सीबीआई जांच की आंच बिहार सरकार में पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा तक पहुंचने लगी है। सीबीआई टीम ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर शुक्रवार को मंजू वर्मा के पटना और बेगूसराय स्थित आवासों में छापेमारी की। इस जांच की वजह से वहां हड़कंप मच गया। बिहार में शेल्टर होम में 34 लड़कियों से रेप का खुलासा होने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई थी। TISS की रिपोर्ट के बाद इस सनसनीखेज कांड का पता चला था।
