110 करोड़ के लोन धोखाधड़ी मामले में मारूति के पूर्व एमडी पर केस दर्ज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मारूति के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर पर सीबीआई ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सीबीआई के मुताबिक खट्टर की कंपनी कारनेशन ऑटो इंडिया पर 110 करोड़ रुपये का लोन है। कारनेशन ने पीएनबी से 170 करोड़ का लोन लिया था। बाद में लोन एनपीए घोषित हो गया। इससे पीएनबी को 110 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। मामले में पीएनबी ने आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।