हाथ जोड़कर भीड़ से अपील करती रहीं डीसीपी, वकील भूले मर्यादा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलिस-वकीलों के बीच तीस हजारी कोर्ट की झड़प में महिला डीसीपी मोनिका भारद्वाज से भी दुर्व्यवहार हुआ था। जिसका वीडियो अब सामने आया। डीसीपी को धक्के देकर जमीन पर गिराया गया था। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने खुद संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को नोटिस भेजा। आयोग ने महिला डीसीपी से बदसलूकी के लिए कड़ी कार्रवाई करने और वकीलों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
