कुपवाड़ा में सीजफायर उल्लंघन, 1 की मौत, 7 से ज्यादा घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित माछिल और कुमकारी सेक्टर में सीमा के पास स्थित इलाकों में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में आज एक नागरिक की मौत हो गई है। वहीं इस गोलाबारी में 7 से अधिक लोगों के घायल होने की भी सूचना है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी। पाकिस्तान ने कुमकारी सेक्टर स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे थलीगांव में घटना को अंजाम दिया।
