पुंछ में सीजफायर उल्लंघन, 65 वर्षीय नागरिक की मौत; मन्नार में हथियार बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में एक 65 वर्षीय नागरिक की मौत हो गई। रक्षा निदेशक ने यह जानकारी दी। वहीं पुंछ से दूसरी खबर यह है कि सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में शुक्रवार को पुंछ जिले के मन्नार में एक आतंकवादी ठिकाने से दो एके-47 राइफल और 4 मैगजीन बरामद हुए हैं।
